गोंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों की घोर लापरवाही सामने आई अस्पताल मे पहुंचे मरिजो को घंटों लटकता मिलता ताला। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )


( गोंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों की घोर लापरवाही सामने आई अस्पताल मे पहुंचे मरिजो को घंटों लटकता मिलता ताला )
गोण्डा सोनबरसा जहां एक तरफ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक स्वास्थ्य विभाग को लेकर बड़े बड़े दावे कर रहे है और कई कई जिलों मे स्वास्थ्य केंद्रों के बारे मे जानकारी लेने के लिए खुद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक छापेमारी करते दिखाई दिए है तो कहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के प्रति सख्त रवैया भी अपनाया है लेकिन फिर भी गोंडा मे स्वास्थ्य विभाग लापरवाही बरतने मे कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। आपको बताते चलें की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुज़ेहना क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैजपुर मे गुरुवार को दिन के 11 बजे तक ताले लटक रहे थे करीब दर्जनों मरीज डॉक्टर के इन्तज़ार मे बाहर बैठे रहे।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )
