गोंडा नगर मजिस्ट्रेट द्वारा क्षेत्र में हो रहे कुष्ठ सेवा केन्द्र सिलाई प्रशिक्षण में 17 महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

( गोंडा नगर मजिस्ट्रेट द्वारा क्षेत्र में हो रहे कुष्ठ सेवा केन्द्र सिलाई प्रशिक्षण में 17 महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित )

गोण्डा कुष्ट सेवा केन्द्र, बहराइच रोड गोण्डा के प्रांगण में कौशल विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत सिलाई प्रशिक्षण का समापन हुआ। उक्त प्रशिक्षण 16 दिसम्बर 2022 से 15 फरवरी 2023 तक 3 माह चला। प्रशिक्षण समापन के अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता द्वारा 17 महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र और प्रशिक्षण भत्ते के रूप में 600/- रू० प्रति प्रशिक्षणार्थी को दिया गया और प्रशिक्षण से सम्बन्धित जानकारी ली गयी। प्रशिक्षणार्थियों में कोमल, रीता, रिचा, अर्चिता,आंचल, सुमन आदि थे। उक्त अवसर पर संस्था सचिव नागेन्द्र सिंह,अरविन्द शंकर सिहं, अशोक कुमार सन्त प्रसाद, रमेश, चन्दन आदि उपस्थित रहे।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!