उत्तर प्रदेश आगरा थाना सिकंदरा क्षेत्र में शादी समारोह की खुशी पल भर मे बदली मच गया कोहराम सिलेंडर फटने से दो महिलाओं की हुई दर्दनाक मौत एक युवक हुआ गम्भीर रूप से घायल मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

9
( सिकंदरा क्षेत्र में हुई घटना के संदर्भ में एसीपी हरी पर्वत मयंक तिवारी की बाइट )
( आगरा थाना सिकंदरा क्षेत्र में शादी समारोह की खुशी पल भर मे बदली मच गया कोहराम सिलेंडर फटने से दो महिलाओं की हुई दर्दनाक मौत एक युवक हुआ गम्भीर रूप से घायल मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )
उत्तर प्रदेश आगरा थाना सिकंदरा क्षेत्र यहां एक घर में शादी होने वाली थी।इसी कार्यक्रम के लिए हलवाई खाना बना रहे थे,जिसमें सिलेंडर फटने से दो लोगों की मौत हो गई और एक युवक बुरी तरह झुलस गया है।मृतकों में दोनों महिलाएं शामिल हैं और आग से झुलसे युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल ने भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बारे एसीपी ने बताया कि सिकंदरा पुलिस को सूचना मिली कि केके नगर कॉलोनी में सिलेंडर फटने से 2 लोगों की मृत्यु हुई है।हम पहुंचे दो महिला झुलसी हुई और एक व्यक्ति घायल मिले। घर में समारोह होने के कारण बाहर से आए हलवाई खाना बना रहे थे।कुल 6 लेबर थे जिनके साथ यह हादसा हुआ है।जांच जारी है। एसीपी ने बताया कि आग में जलने से लीला पत्नी मान सिंह और शीला पत्नी सुरेश निवासी नगला बूढ़ी की मौत हो गई, जबकि कैलाशी नाम का युवक गंभीर रूप से जल गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सिकंदरा क्षेत्र के बांई का बाजार स्थित सुंदरवन कॉलोनी का मामला |

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )
