मेरठ थाना किठौर क्षेत्र में गर्भवती महिला की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत परिजनों ने ससुराल जनों पर लगाया हत्या का आरोप मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( अबसार अली की खास रिपोर्ट मेरठ )


( थाना किठौर क्षेत्र में गर्भवती महिला की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत परिजनों ने ससुराल जनों पर लगाया हत्या का आरोप मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )
मेरठ किठौर थाना क्षेत्र के गांव महलवाला में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सुसरलियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बुलंदशहर जिले के अनूपशहर निवासी सिमरन ने किठौर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बड़ी बहन अमरीन की शादी लगभग साढ़े चार वर्ष पूर्व किठौर के गांव महलवाला निवासी मोइन पुत्र सिराज के साथ हुई थी।मृतका के परिजनों का आरोप है कि सुसराल पक्ष के लोग आए दिन दहेज की मांग को लेकर अमरीन के साथ मारपीट करते थे।तहरीर के मुताबिक सिमरन ने बताया कि देर रात उसकी बहन के सुसर सिराज का फोन आया कि बीमारी के चलते अमरीन की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जब हम वहां पहुंचे तो उक्त लोगों ने हमसे मारपीट की और फरार हो गए। वही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस मामले में किठौर थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मृतका साढ़े आठ माह की गर्भवती थी जिसका मेरठ के देवलोक अस्पताल ने इलाज चल रहा था। अस्पताल में ही महिला की मौत हुई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।
