उत्तर प्रदेश औरैया उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत मुस्लिम के दो जोड़ों सहित 224 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न जिलाधिकारी ने शुभाशीर्वाद देकर वर वधू के उज्ज्वल भविष्य की की कामना। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 224 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न जिलाधिकारी ने शुभाशीर्वाद देकर वर वधू के उज्ज्वल भविष्य की की कामना )
उत्तर प्रदेश औरैया ककोर मुख्यालय स्थित तिरंगा मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 224 जोड़े एक दूसरे के हुए। जिसमें से 2 जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार निकाह करके एक दूसरे के जोड़े बने। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा श्री राम मिश्रा, राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि ऋषि पांडे, जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। जनपद के सभी विकास खण्डों से आए हुए जोड़ों के साथ उनके अभिभावकों ने भी वर वधू को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मंत्र पढ़कर शादी को संपन्न कराते हुए कहा कि समाज में फैली कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए भ्रूण परीक्षण एवं कन्या भ्रूण हत्या न कराने को कहा। उन्होंने कहा कि जब एक कन्या जन्म लेती है तो दो परिवार आगे बढ़ते हैं। इसलिए हम सभी को समाज में फैली कुरीतियों से लड़ना होगा और कन्या भ्रूण हत्या पर शत-प्रतिशत लगाम लगानी होगी और उन्होंने कहा कि जो भी ऐसे पात्र जो इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने से रह गए हैं वह आगामी माह में संपन्न होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी ने वर एवं वधू को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर दांपत्य जीवन में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष भाजपा श्री राम मिश्रा ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने गरीब परिवार के बालिकाओं के विवाह के लिए जो कदम उठाया है बहुत ही सराहनीय है, जिससे प्रदेश में सामूहिक विवाह के अंतर्गत गरीब परिवार के लोग अपने बेटियों की शादी अच्छे ढंग से कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर उपस्थित जोड़े अपने जीवन का नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं उनको हमारी तरफ से बहुत-बहुत बधाई है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने सामूहिक विवाह योजना से गरीब परिवार की जिम्मेदारी को अपने कंधों पर उठा लिया है और आप सभी से आशा है कि इस विवाहबंधन के जीवन को आगे भी खुशहाली पूर्वक निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अब्दुल बासित, जिला विकास अधिकारी करुणापति मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ इंद्रा सिंह सहित संबंधित अधिकारी व गणमान्य नागरिक तथा वर वधू के अभिवावक आदि उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
