उत्तर प्रदेश ओरैया एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर चलाया गया सफाई अभियान | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( ओरैया एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर चलाया गया सफाई अभियान )
उत्तर प्रदेश ओरैया एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा स्वच्छता अभियान व यमुना तट के सौंदर्यीकरण हेतु अंत्येष्टि स्थलों पर विगत 9 वर्षों से अनवरत सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं, 147 वें चरण के अंतर्गत रविवार को प्रातः 8 बजे समिति के सदस्यों ने यमुना तट पहुंचकर सफाई यंत्रों के सहयोग से अंत्येष्टि स्थलों की साफ सफाई की उसके उपरांत पर्यावरण प्रदूषण व जल संरक्षण के अंतर्गत स्वच्छता की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए यमुना तट को पॉलिथीन, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु अभियान चलाया जिसके अंतर्गत समिति के सदस्यों ने यमुना तट के विशाल परिसर में पान मसाले की खाली पाउच, पॉलिथीन, पानी की खाली प्लास्टिक की बोतलों को एकत्रित करके आग द्वारा नष्ट किया गया, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता ने बताया कि पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण, मानव जीवन व जलीय प्रजातियों के लिए विकराल समस्या बनी है, समिति द्वारा संचालित 147 सफाई अभियानों में लगभग 49 टन कचरा अपशिष्ट यमुना नदी में जाने से रोका गया। समिति द्वारा प्लास्टिक पॉलीथिन से बढ़ रहे खतरे को दृष्टिगत रखते हुए विचार विमर्श किया, प्लास्टिक से होने वाला प्रदूषण पर्यावरण को निरंतर गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है, नदियों में विचरण कर रहे जलीय प्रजातियों के साथ-साथ मानव जीवन में निरंतर मीठा जहर घोल रही है, कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उद्घोष करते हुए कहा कि *”हम सबका एक ही नारा, पॉलीथिन प्लास्टिक मुक्त हो यमुना तट हमारा” समिति के सदस्यों ने सरकार से पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग की हैं। कार्यक्रम के समापन पर अंत्येष्टि स्थलों की दैनिक साफ सफाई करने वाले रज्जन बाल्मीकि को यमुना घाट सेवा समिति के सदस्य भीमसेन सक्सेना द्वारा ₹2000/- मासिक वेतन प्रदान किया गया। अभियान व बैठक में प्रमुख रूप से मोहित अग्रवाल(लकी), देवेंद्र गुप्ता, आनन्द गुप्ता(डाबर), जूनियर शाखा अनमोल के अध्यक्ष अजय पोरवाल, पूर्व अध्यक्ष शिक्षक शिवम गुप्ता, रज्जन बाल्मीक आदि यमुना मैया के सेवादार मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
