उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना खैरगढ पुलिस को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान अभियुक्त को 1 किलो चरस बरामद कर किया गिरफ्तार। ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री अजय कुमार द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 16.2.2021 को थानाध्यक्ष खैरगढ़ मय पुलिस टीम द्वारा चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम कलूपुरा चौराहे से पहले एक व्यक्ति नजमुल उर्फ नज्जू पुत्र शहजाद निवासी मो0शरीफाबाद जाटवपुरी थाना रामगढ फिरोजाबाद गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे 01 कि0ग्रा0 चरस बरामद हुई, जो काफी समय से क्षेत्र में मादक पदार्थो की बिक्री में संलिप्त था । उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना खैरगढ पर अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0स0 10/21 धारा 18/20 NDPS .ACT पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-
1-नजमुल उर्फ नज्जू पुत्र शहजाद निवासी मो0शरीफाबाद जाटवपुरी थाना रामगढ फिरोजाबाद ।
बरामदगीः-
1.काले रंग की पॉलिथिन मे 04 पैकट (01 कि0ग्रा0 ) चरस ।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 91/16 धारा 18/20 NDPS ACT 500 कि0ग्रा0 थाना रामगढ ।
2.मु0अ0सं0 630/15 धारा 25 A.Act थाना रसूलपुर ।
3.मु0अ0सं0 10/21 धारा धारा 18/20 NDPS ACT 01 कि0ग्रा0 थाना खैरगढ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. नरेन्द्र कुमार शर्मा थानाध्यक्ष,थाना खैरगढ जिला फिरोजाबाद ।
2. उ0नि0 धर्मेन्द्र सिह चौकी प्रभारी हाथवन्त थाना खैरगढ जिला फिरोजाबाद ।
3. हे0का0 405 महेश कुमार थाना खैरगढ जिला फिरोजाबाद ।
4. हे0का0 718 विजेन्द्र पाल सिह थाना खैरगढ जिला फिरोजाबाद ।
5. का0 506 दिनेश कुमार थाना खैरगढ फिरोजाबाद ।

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
