उत्तर प्रदेश कानपुर थाना चकेरी क्षेत्र से विगत दिनों गुमशुदा हुए 18 वर्षीय युवक को श्याम नगर चौकी प्रभारी ने सकुशल बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द परिजनों के खिल उठे चेहरे। ( सुजीत कुमार की खास रिपोर्ट )

( कानपुर थाना चकेरी क्षेत्र से विगत दिनों गुमशुदा हुए 18 वर्षीय युवक को श्याम नगर चौकी प्रभारी ने सकुशल बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द परिजनों के खिल उठे चेहरे )
उत्तर प्रदेश कानपुर गुमशुदगी के बाद मौत के सिलसिले तो कानपुर में कई देखने को मिले हैं पर श्याम नगर चौकी प्रभारी की सूझबूझ के चलते बीते दिनों गुमशुदा हुए युवक को पाकर परिजनों के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान देखने को मिली है । बताते चलें थाना चकेरी क्षेत्र के श्याम नगर क्षेत्र से बीती 22 फरवरी को 18 वर्षीय अनंत सिंह परिजनों की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर चला गया था जिसकी सूचना परिजनों द्वारा जैसे ही चौकी प्रभारी अमित चौधरी को दी गई तो घटना का संज्ञान लेकर चौकी प्रभारी अमित चौधरी द्वारा तुरंत ही छानबीन शुरू कर दी गई । गुमशुदगी के 1 हफ्ते से पहले ही चौकी प्रभारी अमित चौधरी द्वारा 18 वर्षीय अनंत सिंह को ढूंढ कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया अपने खोए बेटे को पाकर परिजनों के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान देखने को मिली । परिजनों ने बताया कि जहां आए दिन कानपुर शहर में गुमशुदगी के बाद युवक और युवतियों की लाश बरामद होती है तो वही श्याम नगर चौकी प्रभारी अमित चौधरी की सक्रियता के चलते उनको उनका बेटा सकुशल बरामद हुआ है जिसको लेकर श्याम नगर निवासी परिजनों ने कानपुर पुलिस का धन्यवाद किया है ।

( सुजीत कुमार की खास रिपोर्ट )
