उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तिलकपुर सरमेड़ी में प्रधान पद हेतु संपन्न होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत किया गया निरीक्षण दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तिलकपुर सरमेड़ी में प्रधान पद हेतु संपन्न होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत किया गया निरीक्षण दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )
उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने जनपद के विकासखंड अछल्दा की ग्राम पंचायत तिलकपुर सरमेड़ी में प्रधान पद हेतु संपन्न होने वाले उपचुनाव के मतदान का स्थलीय जायजा लिया और वहां पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा तथा वहां हो रहे मतदान के संबंध में जानकारी प्राप्त की जिस पर पीठासीन अधिकारी द्वारा बताया गया कि 85 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है और किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित समय तक मतदान पूर्ण सतर्कता के साथ संपन्न कराएं। द्वय अधिकारियों ने पुलिस वर्ग को भी निर्देशित किया कि सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभाये किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी न होने पाए और समय उपरांत मत पेटिका सील किए जाने आदि की कार्यवाही नियमानुसार पूर्ण कर निर्धारित स्थान पर जमा कराये। उन्होंने कहा कि प्रायः देखा जाता है कि मतदान के अंतिम समय में कभी-कभी अराजक तत्वों द्वारा गड़बड़ी करने की आशंका रहती है इसलिए पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कार्य को अंजाम दें जिससे कोई गड़बड़ी न होने पाये। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी लवगीत कौर, तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
