उत्तर प्रदेश आगरा एत्मादपुर देर रात बजे करीब मैं कूड़े के ढेर लगी आग की चिंगारी से चार कबाड़ के गोदाम में लगी आग जलकर खाक मचा हड़कंप लगभग10 लाख का नुकसान । ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट आगरा )

 

 ( एत्मादपुर में कूड़े के ढेर से उठी आग की चिंगारी से चार गोदाम जलकर हो गए खाक )

उत्तर प्रदेश आगरा के एत्मादपुर में कूड़े के ढेर से उठी आग की चिंगारी से चार गोदाम जलकर खाक हो गए। देर रात लगी आग में 3 कबाड़ के तो वही एक प्लास्टिक के ड्रम के गोदाम में आग लग गई करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है | देर रात करीब 11:00 बजे एत्मादपुर के मोहल्ला सतौली में कूड़े के ढेर से उठी आग की चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास ही में लगातार बने गोदामों में आग भड़क गई। जब तक लोगों की इसकी जानकारी हुई तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने आकर बुझाने के प्रयास शुरू किए लेकिन आग का रूप विकराल और आंधी होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका जिसके बाद फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम मालिकों का कहना है कि चारों गोदामों में लगी आग के बाद करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है क्योंकि यह इलाका आबादी में आता है इसलिए अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया मौके पर कई प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए |

 (  मंडल ब्यूरो चीफ योगेश कुमार पाठक आगरा ) 

Back to top button
error: Content is protected !!