उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक द्वारा मैं पुलिस बल के साथ आगामी त्योहार में सड़क पर फैल रहे अतिक्रमण व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गस्त कर क्षेत्र का लिया गया जायजा सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक द्वारा मैं पुलिस बल के साथ आगामी त्योहार में सड़क पर फैल रहे अतिक्रमण व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गस्त कर क्षेत्र का लिया गया जायजा सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )

उत्तर प्रदेश औरैया नगर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने नगर में स्वयं भ्रमण कर व्यवस्थाएं परखी। उन्होंने दुकानदारों को कहा कि दुकान के बाहर विक्रय हेतु सामान न लगायें, इसके कारण आवागमन में आमजन को बाधा उत्पन्न होती है। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देशित किया कि शतत् भ्रमण कर यह चिन्हित करें कि दुकानों के बाहर जो भी सामग्री रखी जाए उसके लिए एक बार संबंधित को चेतावनी देते हुए अवगत कराएं और पुनरावृति करने पर उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने वेडिंग जोन बनाए जाने के लिए स्थान चिन्हित करते हुए अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ठेल एवं फड़ वालों को स्थान नियमानुसार अर्जित करें और यह हिदायत भी दे कि निर्धारित सीमा में ही रहे। उक्त द्वय अधिकारी ने ऑटो सहित अन्य वाहनों के स्टैंडों के स्थानों को भी देखते हुए निर्देश दिए कि जो भी ऑटो या अन्य यात्री वाहन अनाधिकृत रूप से इधर-उधर खड़े होकर जाम की स्थिति पैदा करते हैं उन पर अंकुश लगाए और क्षेत्रवार स्टैंड निर्धारित करें जिससे ऑटो वाहन आदि बेहतरीफ खड़े न होकर निर्धारित स्थान पर खड़े हों जिससे आवागमन बाधित न हो और आमजन सुचारू रूप से बाजार में आ जा सके। इस दौरान अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका राम कमल आसरे, तहसीलदार सदर रणवीर सिंह, कोतवाल रवि श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!