उत्तर प्रदेश फतेहपुर थाना खखरेरू क्षेत्र तेज रफ्तार आ रहे टैंकर ने बाइक सवारों को टक्कर मारकर हुआ फरार एक बच्चे की हुई मौत 07 लोग हुए गम्भीर रूप से घायल मच गया हड़कंप। ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )


( फतेहपुर थाना खखरेरू क्षेत्र तेज रफ्तार आ रहे टैंकर ने बाइक सवारों को टक्कर मारकर हुआ फरार एक बच्चे की हुई मौत 07 लोग हुए गम्भीर रूप से घायल मच गया हड़कंप )
उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर खखरेरू थाना क्षेत्र के भीमपुर रोड में अनियंत्रित तेज रफ्तार टैंकर ने बाइकों में मारी टक्कर हादसे में 7 माह के बच्चे की हुई दर्दनाक मौत वही 5 लोग अन्य हुए गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है कि खागा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के विमलेश 35 वर्ष अपनी पत्नी ललिता देवी 32 वर्ष तथा पुत्री अनुष्का 7 वर्ष और 7 माह के बेटे आयुष को बाइक में बिठाकर धाता कस्बे की ओर लौट रहे थे तभी धाता क्षेत्र के बिलाव गांव के रहने वाले अरुण और गुड्डू दूसरी बाइक से आ रहे थे और ओवरटेक किया तभी पीछे से एक बाइक सवार निकला और दंपत्ति बाइक में टक्कर मार दी जिससे मां के हाथ से छिटक कर गिरे 7 माह के आयुष हाथ से छूट कर गिर गया और सामने से आ रहे टैंकर ने 7 माह के आयुष को कुचल दिया और मौके से टैंकर लेकर फरार हो गया वहीं बाइक एक के बाद एक तीनों आपस में टकरा कर गिर गई जिससे दूसरी बाइक में सवार अरुण और गुड्डू तथा विमलेश और उनकी पत्नी व पुत्री अनुष्का गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं तीसरा बाइक सवार बाइक लेकर मौके से फरार हो गया घटना के बाद हड़कंप मच गया मौके पर भारी भीड़ लग गई स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां ललिता देवी की हालत नाजुक बताई जा रही है इस भीषण सड़क हादसे से लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )
