गोण्डा करनैलगंज क्षेत्र मे लगी आग से फल, फर्नीचर,व होटल सहित 03 दुकाने जलखर हुई राख व्यापारियों का लाखो का नुक्सान। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

( करनैलगंज क्षेत्र मे लगी आग से फल, फर्नीचर,व होटल सहित 03 दुकाने जलखर हुई राख व्यापारियों का लाखो का नुक्सान )

गोण्डा करनैलगंज अज्ञात कारणों से लगी आग में फल, फर्नीचर व होटल की तीन दुकानें जलकर राख हो गई। करनैलगंज अंतर्गत गोंडा-लखनऊ मार्ग पर स्थित मौर्य नगर चौराहे के पास शनिवार की देर रात करीब 3 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें मोहम्मद हारून की दुकान में रखा करीब डेढ़ लाख रूपये का फल, ठेला सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। उसी के बगल देवेंद्र पाण्डेय के होटल में भी आग लगी जिसमें काउंटर, रेक सहित अन्य सामान जल गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते विपिन सोनी के फर्नीचर की दुकान भी धू-धू कर जलने लगी। हालांकि फायर ब्रिगेड, गस्त पर मौजूद पुलिस, पीआरबी पुलिस सहित अन्य लोगों के अथक प्रयास के उपरांत आग पर काबू मिला तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि सूचना मिलने के बाद कस्बा पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाकर आग पर काबू पाया गया, मगर आग की लपटें इतनी तेज थी कि दुकान में रखा सामान बचाया नहीं जा सका। मगर आग की लपटों से अन्य दुकानों व घरों को बचा लिया गया।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!