गोंडा बिना मुआवजा दिए रेलवे पुल के निर्माण पर किसानों में भारी आक्रोश किसानों की जमीन भुगतान के लिए अवर अभियंता को सौंपा गया ज्ञापन। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

( बिना मुआवजा दिए रेलवे पुल के निर्माण पर किसानों में भारी आक्रोश किसानों की जमीन भुगतान के लिए अवर अभियंता को सौंपा गया ज्ञापन )

गोण्डा उतरौला रोड सोनी हरलाल स्थित निर्माणाधीन उपरिगामी रेलवे पुल में बिना मुआवजा दिए जमीन पर कब्जा करने पर प्रभावित किसानों ने बैठक कर आक्रोश जताया है। देवरिया चूडामन स्थित सोनी रेलवे क्रासिंग के पुल का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था परिसर में प्रभावित किसानों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रधान व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार मिश्र के समक्ष पीडित किसानों ने आरोप लगाया कि रेलवे लाइन पर उपरिगामी पुल निर्माण के लिए दर्जनों किसानों की सड़क के किनारे बेशकीमती जमीन को बिना किसी प्रकार की विधिक नोटिस अथवा मुआवजा का भुगतान दिए ही कब्जा लेकर निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था द्वारा शुरू करा दिया गया है। बैठक के बाद देवरिया चूडामन की प्रधान रामबेटी के नेतृत्व में किसानों ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव को लेकर अवर अभियंता मनीष श्रीवास्तव को मांगपत्र सौंप कर पन्द्रह दिवस में मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया है। आक्रोशित किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मुआवजा का भुगतान नही मिला तो कार्य रुकवा दिया जाएगा। मांगपत्र सौंपने वालों में समाजसेवी विनय कुमार सुमित श्रीवास्तव संजय सिंह सहित दो दर्जन किसान शामिल रहे।

 

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!