उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर अखंडनगर थाना क्षेत्र बच्चे का शव लेकर बिहार जा रही कार पीछे से जा घुसी डंफर में दम्पत्ति परिवार सहित 05 लोगों की हुई मौत। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

 ( सुल्तानपुर अखंडनगर थाना क्षेत्र बच्चे का शव लेकर बिहार जा रही कार पीछे से जा घुसी डंफर में दम्पत्ति परिवार सहित 05 लोगों की हुई मौत )

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के भोलारा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर दिल्ली से बिहार जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डंपर में पीछे से घुस गई। हादसे में कार पर सवार मां-बेटे समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे सभी लोगों के शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद डीएम और एसपी खुद मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।हादसे की जानकारी डीएम ने पीड़ित परिजनों को दी है। बिहार के सासाराम के रहने वाले सलीम के चार वर्षीय बेटे एहसान गौस की दिल्ली में मौत हो गई थी।रविवार को सलीम की पत्नी रुखसार (31) अपने बेटे के शव को लेकर परिवार के ही साइना खातून (37) पत्नी गुड्डू, साहिल खान (19) (मां-बेटा), जमिला पत्नी जमाल के साथ कार चालक शारूख (28) के साथ बिहार के लिए निकले थे। कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होते हुए बिहार जा रही थी।कार जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के भेलारा गांव के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर डंपर में पीछे से घुस गई। हादसे में सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। इस दौरान जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के साथ मौके पर पहुंच गईं। डीएम ने बताया कि कार हादसे में शिकार हुए लोगों के परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!