उत्तर प्रदेश फतेहपुर थाना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में विगत दिनों हुई चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान चोरी का सामान व अवैध असलहा बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

( फतेहपुर थाना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में विगत दिनों हुई चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान चोरी का सामान व अवैध असलहा बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कोरवा गांव के समीप से पुलिस ने चोरी के सामान व तमंचा सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार बताया जा रहा है कि कोरवा गांव के समीप से जोनिहा चौकी इंचार्ज रितेश कुमार राय ने पुलिस बल के साथ मंगलवार की सुबह करीब 6:00 बजे 3 आरोपियों तनवीर 22 वर्ष वाजिद 20 वर्ष तथा रंजीत 18 वर्ष निवासी कोरवा कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया है जिनके कब्जे से चोरी का सामान इनवर्टर बैटरी सिलाई मशीन 315 बोर का तमंचा व कारतूस तथा 57 बर्तन बरामद कर कानूनी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय को रवाना किया जा रहा है वही बताया जा रहा है कि कोरवा गांव में 3 महीने पहले सूने घर से चोरों ने सामान चोरी किया था जिसकी तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!