गोंडा थाना कटरा क्षेत्र में प्राईवेट इलाज के दौरान युवक की हुई मौत डाक्टर सहित कर्मचारी हुऐ फरार परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही बरतने का लगाया आरोप । ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

( थाना कटरा क्षेत्र में प्राईवेट इलाज के दौरान युवक की हुई मौत डाक्टर सहित कर्मचारी हुऐ फरार परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही बरतने का लगाया आरोप )

गोण्डा कर्नलगंज इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने चिकित्सक पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुये प्रार्थना पत्र दिया है। थाना कटरा बाजार अंतर्गत ग्राम बनगांव के मजरा निर्मल पुरवा निवासी गोकुल प्रसाद ने सीएचसी अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है। कि सोमवार को वह अपने पुत्र पवन कुमार पांडेय का इलाज कराने के लिये कर्नलगंज में संचालित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जांच कराने के बाद चिकित्सक ने पेट में कुछ तकलीफ के आलावा सब नार्मल बताते हुये इलाज शुरू कर दिया। मंगलवार को करीब 11 बजे चिकित्सक द्वारा इजेक्शन दिया गया। उसके बाद संदिग्ध परिस्थित में पवन कुमार की मौत हो गई। जिस पर चिकित्सक सहित अस्पताल के कर्मचारी भाग निकले। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!