सहारनपुर थाना सरसावा एवम थाना गागलहेडी पुलिस टीम द्वारा दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट)

( सहारनपुर थाना सरसावा एवम थाना गागलहेडी पुलिस टीम द्वारा दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे  ) 

सहारनपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी के कड़े एक्शन के चलते एवम एसएसपी डाॅ,विपिन ताड़ा व एसपी-सिटी अभिमन्यु मांगलिक के सख्त निर्देश पर वारंटियों पर जनपद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है।आज थाना सरसावा प्रभारी योगेश शर्मा के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद ने तेज तर्रार कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम में निरूद्ध एक शातिर वारंटी दीपक पुत्र ब्रजपाल निवासी कस्बा सरसावा को उसके घर से किया गिरफ्तार।और यही नहीं थाना गागलहेडी प्रभारी सुनील नेगी की पुलिस टीम उपनिरीक्षक लोकेश कुमार ने भी अपनी सहयोगी टीम के साथ एक कार्रवाई करते हुए वारंटी गोपाल पुत्र मोल्हड निवासी केलाशपुर को उसके घर से पकड़ा।दोनों वारंटियो को जेल भेज दिया गया है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!