राजस्थान अलवर जिले थाना गाजी क्षेत्र में वन विभाग की घोर लापरवाही सामने आई कस्बा सूरत गढ़ में बाघ लगातार कर रहा है पशुओं का शिकार ग्रामीणों रातभर जागकर कर रहे अपने परिवार व पशुओं की रक्षा। ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट अलवर )


( अलवर जिले थाना गाजी क्षेत्र में वन विभाग की घोर लापरवाही सामने आई कस्बा सूरत गढ़ में बाघ लगातार कर रहा है पशुओं का शिकार ग्रामीणों रातभर जागकर कर रहे अपने परिवार व पशुओं की रक्षा )
राजस्थान अलवर जिले थाना गाजी कस्बे क्षेत्र सूरत गढ़ गांव में बाघ कस्बे के समीप स्थित सूरतगढ़ गांव में करीब एक माह से एक बघेरे के गांव में दस्तक देने से ग्रामीणों में दहशत का आलम है वहीं आए दिन बघेरे के द्वारा पशुओं के शिकार से मवेशी काल कवलित हो रहें हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एक बघेरा सांझ ढलते ही चोरी छिपे रास्तों से ग्राम में प्रवेश करता है।और गांव के मवेशियों को अपना शिकार बना लेता है। उन्होंने ने बताया कि बघेरा गांव के भैंस गाय बकरियों को अपना शिकार बनाता है जिससे आमजन परेशान हैं।ग्रामीण रात में जाग करके अपने मवेशियों की रक्षा कर रहे हैं । मंगलवार की देर शाम शिब्बू सैन की दो बकरियों को मौत के घाट उतार निवाला बना लिया। ग्रामवासियों ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद परंतु अभी तक कोई भी मौके पर नहीं पहुंच पाया है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश की भावनाएं पनप रही है। उपखंड अधिकारी केशव मीणा ने बताया है कि विभाग के अधिकारियों को अवगत करा कर शीघ्र पिंजरा लगाने का कार्य किया जाएगा । दूसरी ओर थानाधिकारी रामजी लाल मीणा ने बताया कि गांव वाले सतर्कता बरते हुए जंगली जानवर से अपनी रक्षा करें वन विभाग को कार्यवाही के लिए सूचित कर दिया गया है।

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट अलवर )
