भदोही थाना ज्ञानपुर पुलिस परिसर में क्षेत्राधिकारी द्वारा किया गया औच क निरीक्षण सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( भदोही थाना ज्ञानपुर पुलिस परिसर में क्षेत्राधिकारी द्वारा किया गया औचक निरीक्षण सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश )

भदोही प्रभात राय क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर द्वारा थाना ज्ञानपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों, अभिलेखों के रख-रखाव, माल-खाना, शस्त्रागार, साइबर सेल हेल्प-डेस्क व महिला हेल्प-डेस्क आदि का अवलोकन करते हुए थाना परिसर का भ्रमण कर परिसर, बैरक, मेस व शौचालय आदि की साफ-सफाई का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। थाना परिसर में खड़े वाहनों के नियमानुसार निस्तारण कराने तथा विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष ज्ञानपुर व थाना स्थानीय के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!