वाराणसी गोदौलिया से चंद कदम दुरी पर बाबा विश्वनाथ जी के मंदिर धर्म स्थल पर पर दबंगों द्वारा अतिक्रमणों का कब्जा श्रद्धालुओं को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना। ( नीलेश कुमार की खास रिपोर्ट )

( वाराणसी गोदौलिया से चंद कदम दुरी पर बाबा विश्वनाथ जी के मंदिर पर दबंगों द्वारा अतिक्रमणों का कब्जा श्रद्धालुओं को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना )

वाराणसी शहर में अतिक्रमण के घेरे में शिवालय भी है। अतिक्रमण में घिरे भगवान को मुक्ति दाता की तलाश है। दास्तां गोदौलिया से चंद कदम दूर बाबा विश्वनाथ धाम को जाने वाली सड़क पर स्थित गौतमेश्वर महादेव के मंदिर का है। सैकड़ों साल पुराने इस मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमा रखा है। हाल ये है अतिक्रमण के चलते मुख्य दरवाजे पर लिखा गया मंदिर का नाम तक नजर नहीं आता। मंदिर के मुख्य द्वार पर ही आधा दर्जन के करीब दुकानों के बोर्ड स्थायी रूप से जड़ दिया गया है। मंदिर के अंदर परिसर में अवैध तरीके से वाहनों को खड़ा किया जाता है तक़रीबन काफी बड़े परिसर में काली मंदिर व स्थित गौतमेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना काशी के महाराज ने की थी। मंदिर की नक्काशी देखने लायक है। लेकिन अवैध तरीके से किया गया अतिक्रमण और गंदगी के चलते मंदिर की चमक फीकी पड़ गई है। कहने को अतिक्रमण हटाने के नाम पर अभियान चल रहा है लेकिन लबे सड़क स्थित इस ऐतिहासिक, पौराणिक मंदिर को अतिक्रमण से मुक्त करवाने की चिंता किसी को नहीं है।
अतिक्रमणकारियों के बीच फंसे भगवान कैसे मुक्त होंगे शायद उन्हें भी नहीं पता।

Back to top button
error: Content is protected !!