उत्तर प्रदेश औरैया थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों केे पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों केे पीछे )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी सदर श्री प्रदीप कुमार के निकट पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी दिबियापुर श्री भोला प्रसाद रस्तोगी के नेतृत्व में दिनांक 17.03.2023 को गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की 03 व्यक्ति जो चोरी की घटना को अंजान देने के लियें ग्राम घमाईपुर्वा की ओर जाने वाले तिराहे पर बैठ कर योजना बना रहें है। मुखबिर की इस सूचना पर टिन ने योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेराबंदी कर एकबारगी दविश देते हुए 03 अभियुक्तों को घमाईपुर्वा वाले तिराहे से पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों की जामातलाशी से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा नकब लगाने के औजार(लोहे की छेनी, 03 पेचकश, 01 सूमा) बरामद किया गया। बरामद असलहे के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 138/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम सज्जन सिंह व चोरी की योजना बनाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 139/23 धारा 401 भादवि0 पंजीकृत कर अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. सज्जन सिंह पुत्र गया प्रसाद निवासी नन्द पुर थाना दिबियापुर जनपद औरैया।
2. लवलेश पुत्र कुलबीर लोधी निवासी नन्द पुर थाना दिबियापुर जनपद औरैया।
3. विकास पुत्र छुटकऊ निवासी गजनेर थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात।
बरामदगी-
1. 01 अदद नजायज तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस
2. 03 पेचकश, लोहे की छेनी, सूमा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 शेर सिंह, उ0नि0 जितेन्द्र कुमार, कां0 वीरपाल, कां0 आशीष कुमार।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
