उत्तर औरैया जिलाधिकारी द्वारा अजीतमल विकासखण्ड व अछ्ल्दा क्षेत्र के गोवशों केआश्रालय का किया गया निरिक्षण दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया जिलाधिकारी द्वारा अजीतमल विकासखण्ड व अछ्ल्दा क्षेत्र के गोवशों के आश्रालय का किया गया निरिक्षण दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )
उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने विकास खण्ड सभागार अजीतमल में विकास खण्ड अजीतमल व अछल्दा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों के प्रधानों से चर्चा की और कहा कि निराश्रित गोवंशों को आश्रय स्थलों में पहुंचाने में सहयोग करें, जिससे किसान बंधुओं को कोई शिकायत न रहे तथा उनको चारा आदि के लिए भी दान आदि के माध्यम से भूसा उपलब्ध कराएं जिससे वह गो आश्रय स्थलों पर रह सके। उन्होंने ग्राम प्रधानों से कहा कि आप लोग भी सरकार का अंग हैं इसलिए आप अपने-अपने ग्रामों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में लोगों को बताएं जिससे पात्रों को उनका लाभ मिल सके और योजनाओं की उद्देश्य पूर्ति हो। उन्होंने किसान बीमा, श्रमिक पंजीकरण तथा आयुष्मान कार्ड आदि के लिए अधिक से अधिक सहयोग करने के लिए कहा, जिससे हर जरूरतमंद को पात्रता के अनुरूप योजना का लाभ प्राप्त हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी अजीतमल अखिलेश कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी अजीतमल, जिला प्रोबेशन अधिकारी आशुतोष कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
