उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद क्षेत्र में छतों के उपर झूल रहे हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से बाल बाल बचे ग्रामीण । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया फफूंद क्षेत्र में छतों के उपर झूल रहे हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से बाल बाल बचे ग्रामीण )
उत्तर प्रदेश औरैया फफूँद गाँव लिड़ैयापुर मे छतों के ऊपर झूलते हाईटेंशन लाइन तार टूटने से लोग बाल बाल बच गए थाना क्षेत्र के गाँव लिड़ैयापुर मे रविवार की शाम स्व0 लोटन सिंह की पत्नी रामकली की तेहरवीं का कार्यक्रम था जिसमे रिश्तेदार आये हुए थे, लोटन सिंह के घर के ऊपर से ग्यारह हजार की हाईटेंशन लाइन का तार गुजरा है।सोमवार सुबह लगभग आठ बजे जब घर वाले व रिश्तेदार घर के अंदर थे तभी हाईटेंशन लाइन का तार खम्बे से टूटकर घर के ऊपर गिर गया तार लटककर आंगन में काफी नीचे तक आ गया घर की महिलाएं तथा पुरुष छ्प्पर और कमरों में थे जो बाल बाल बच गए यदि आंगन में होते तो बड़ी घटना हो सकती थी। घर के ऊपर से निकले हाईटेंशन लाइन के नीचे कोई सपोर्टिंग वायर भी नही लगाया गया था। सुबह के समय मौसम में कुछ ठंडक होने के कारण गाँव निवासी दिनेश चंद्र के घर के बाहर बने बरामदे में बैठे थे यदि ठंडक न होती तो सभी बाहर बैठे होते,हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर दरवाजे के सामने गिरा लोग बाल बाल बच गए। गाँव मे देवरपुर फीडर से सप्लाई दी जाती है। गाँव निवासी रघुवीर, रामहेत, राव पेन्टर, आनन्द, अरुण, विनय कुमार, अखिलेश, शिव सिंह, लाखन सिंह आदि ने बताया कि देवरपुर फीडर के जे ई तथा एस डी ओ से कहने पर भी लाइन नही हटवाई गई और न ही लाइन के नीचे सपोर्ट वायर लगवाया गया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
