गोंडा थाना बेगमगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 03 पशु तस्कर अभियुक्तों को किया गया गिरफतार। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

( थाना बेगमगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 03 पशु तस्कर अभियुक्तों को किया गया गिरफतार )

गोण्डा  उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में पुलिस ने अंतर जनपदीय पशु तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर 15 राशि गोवंश, परिवहन में प्रयुक्त एक अदद ट्रक व कार बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने आज यहां बताया कि उमरी बेगमगंज थाने की पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर समधी पुरवा तिराहा के पास से गोवंश की तस्करी करने वाले तीन अभियुक्तों पप्पू उर्फ मकसूद निवासी जनपद संत कबीर नगर, सलमान निवासी जनपद अमेठी तथा अशरफ निवासी जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 राशि गोवंश व परिवहन में प्रयुक्त एक अदद ट्रक व एक अदद मारुति सुजुकी कार व जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त पप्पू के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस व अभियुक्त सलमान के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों विरुद्ध स्थानीय थाने पर गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!