गोंडा धानेपुर नववर्ष पर नवरात्रि के पावन पर्व पर निकाली गई शोभायात्रा। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )


( गोंडा धानेपुर नववर्ष पर नवरात्रि के पावन पर्व पर निकाली गई शोभायात्रा )
गोण्डा धानेपुर भारतीय हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की शुरुवात के शुभयोग पर हनुमान नगर से इंद्रा नगर तक शोभायात्रा निकाली
इस शोभा यात्रा में सोनबरसा पोखरा के महंत छोटे बाबा, फूलनाथ मन्दिर के महंत बालेन्द्र नाथ महराज, जिला प्रचारक आर एस एस आकाश जी, संगठन मंत्री आनन्द जी, आदर्श शिक्षक के रूप में शिवाकांत शुक्ला, विहिप नगर संयोजक कमलापति गुप्ता, तिलकधर दूबे, शामिल रहे।चैत्र नवरात्रि के पहले दिन यानी कि 22 मार्च 2023 से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2080 शुरू हो गया है इसे नव संवत्सर भी कहा जाता है. चैत्र ही एक ऐसा माह है, जब प्रकृति में वृक्ष और लताएं पल्लवित और पुष्पित होती हैं. यही वजह है कि इस माह से नए हिंदू वर्ष की शुरुआत होती है, हिंदू धर्म में इस दिन को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है. ज्योतिष गणना के अनुसार, हिन्दू नव वर्ष का पहला दिन जिस भी दिवस पर पड़ता है पूरा साल उस ग्रह का स्वामित्व माना जाता है। इस बार हिंदू नववर्ष की शुरुआत बुधवार से हो रही है ऐसे में पूरे साल बुध ग्रह का प्रभाव रहेगा, बुध की कृपा से जीवन में व्यापार, शिक्षा और संचार के क्षेत्र में विकास होता है, वहीं इस साल नव संवत्सर के मंत्री शुक्र हैं, बुध और शुक्र दोनों ही ग्रह आपस में मैत्री भाव रखते हैं। इस शोभायात्रा में शामिल सन्तों एवं जिले के वरिष्ठ अतिथियों ने क्षेत्र वासियो को हिंदी नववर्ष की शुभकामनाएं दीं है। इस उपलक्ष्य में रात्रि में कवि सम्मेलन का आयोजन की होना तय बताया गया है, ज्ञान, राष्ट्रभक्ति, ओज तथा श्रृंगार के कवियों के समागम में सम्मिलित होने के लिए लोगों को आमन्त्रित किया है।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )
