जौनपुर थाना केराकत क्षेत्र में युवती घर से थोड़ी पर लेने गई मिट्टी युवती को दबंगों ने की अभद्रता मना युवती द्वारा विरोध करने पर गोली मारकर हुए फरार मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतू पहुंचाया अस्पताल जांच में जुटी पुलिस। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( थाना केराकत क्षेत्र में युवती घर से थोड़ी पर लेने गई मिट्टी युवती को दबंगों ने की अभद्रता मना युवती द्वारा विरोध करने पर गोली मारकर हुए फरार मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतू पहुंचाया अस्पताल जांच में जुटी पुलिस )

जौनपुर केराकत क्षेत्र के ग्राम पसेवा में बुधवार को शाम लगभग साढ़े छह बजे छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने युवती के पैर में गोली मारकर फरार हो गई। गौरतलब है कि साक्षी 18वर्षीया पुत्री सुरेन्द्र यादव अपने घर से लगभग दो सौ मीटर दूर स्थित नाले पोतनी मिट्टी निकालने गयी थी। जहाँ पहले से अंकुर यादव पुत्र अशोक यादव निवासी पसेवाबारी और उसका एक साथी मौजूद था। युवती के मुताबिक अंकुर और उसके साथी ने गमछे से मुंह ढक रखा था। और उसके साथ छेड़छाड़ करना चाहा तो साक्षी विरोध करने लगी। अपने मकसद में कामयाब न होने पर अंकुर ने साक्षी के बाए पैर में तमन्चे से गोली मारकर साथी संग फरार हो गया। साक्षी ने पुलिस को बताया कि जब अंकुर छेड़छाड़ कर रहा था। उसी दौरान हाथापाई में अंकुर को पहचान लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने साक्षी को निजी वाहन से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देख जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया। वही पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!