उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर महाविद्यालय में विवेकानंद ग्रामोद्योग द्वारा जल संरक्षण शिविर का किया गया आयोजन। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया दिबियापुर महाविद्यालय में विवेकानंद ग्रामोद्योग द्वारा जल संरक्षण शिविर का किया गया आयोजन  )

उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय दिबियापुर के ग्राम उमरी में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र के युवा अधिकारी अनवर वारसी ने स्वयंसेवकों को विश्व जल दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आज के समय जल संरक्षण की विशेष आवश्यकता है। उन्होंने स्वयंसेवकों को जल संरक्षण की शपथ ग्रहण कराते हुए कहा कि जल का दोहन भविष्य में सबसे बड़ा संकट बनकर के उपस्थित होगा। मुख्य वक्ता औरैया जनपद की जल संचयन प्रभारी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा की पृथ्वी पर कुल 3% जल ही पीने के योग्य है अतः इसका उपयोग सही प्रकार किये जाने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक राजेश गुप्ता ने स्वयंसेवकों को आगे आकर समाज की जिम्मेदारियों को स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा कि उन्हें सामाजिक कार्य कर के समाज के समक्ष आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ इकरार अहमद ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें विशेष शिविर में प्रत्येक सीख को आत्मसात करने की बात कही। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा यश कुमार ने अतिथियों एवं सात दिवसीय शिविर में सहयोग करने के लिए ग्राम उमरी के निवासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।समापन समारोह में स्वयंसेवकों ने गीत, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सचिन सक्सेना, मोहित राजपूत, प्रिया शुक्ला, निखिल यादव, मोहिनी शालिनी, कंचन आदि ने भाग लिया।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!