उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग जैसी घातक बिमारी से बचाओ एंव स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


(औरैया जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग जैसी घातक बिमारी से बचाओ एंव स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )
उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की अंतर्विभागीय बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान का मुख्य उद्देश्य साफ सफाई व संचारी रोगों के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि बीमारी फ़ैलाने वाले सभी जनहित रोगों को जनपद से हटाना है और इस अभियान को नियमित कार्य न समझकर एक विशेष अभियान के रूप में संचालित करना है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक तथा दस्तक अभियान 17 अप्रैल 2023 से 30 अप्रैल 2023 तक चलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि आशा, एएनएम, आँगनबाड़ी, प्रधान, अध्यापकों आदि सहित सभी का इस अभियान के प्रति संवेदीकरण कराना है। उन्होंने कहा सभी अधिकारी व कर्मचारी एक टीम भावना के साथ कार्य करेंगे और इस कार्य मे पूरी लगन एवं ईमानदारी से अपनी अपनी सहभागिता निभाएंगे। घर-घर जाएंगे और जागरूकता लाएंगे तथा रोगों को जनपद से भगाएंगे।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस ब्लॉक में कोई भी बुखार का केस निकलता है, तो उस ब्लॉक की स्वास्थ्य विभाग और पंचायतराज विभाग की टीम वहां पर जाकर उन रोगों का पता लगाएं और उस मरीज के घर के आस-पास निरोधात्मक कार्यवाही करना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर बनाकर पर्याप्त साफ सफाई, झाड़ियों की कटिंग, फॉगिंग व एन्टी लार्वासाइडल का छिड़काव भी कराया जाए, जिससे समय रहते संक्रमण को रोका जा सकें। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर पानी को कैसे प्रयोग करें और कौन सा सही रहेगा इसकी जानकारी ग्रामीणों वासियों को उपलब्ध कराएं। डेंगू के मरीजों को लगातार इलाज देते रहे और डेंगू से बचने के उपायों के बारे में जानकारी देते रहे। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल एवं कॉलेज के छात्र छात्राओं को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रति जागरूक करे और उनसे बोले कि वो अपने परिवारो को भी जागरूक करे । उन्होंने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तालाबों में बी.टी.आई का छिड़काव करे, नालियों की सफाई करवाये, नालियों में टेमीफोस डलवाए, झाड़ियों की कटिंग करवाये, पानी को जमा न होने दे, फॉगिंग करते रहे और प्रधानो के माध्यम से लोगों को जागरूक करते रहे l उन्होंने पशुपालन के अधिकारियों को विभिन्न बीमारियो से लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए lजिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि नगर पालिका व नगर पंचायत अपने क्षेत्रों में मुख्य नालों की सफाई बरसात से पहले अवश्य करवा दें। उन्होंने कहा कि नालों की सफाई से निकले कूड़े को सही ढंग से डिस्पोजल भी कराया जाए क्योंकि ऐसे कूड़ों से संक्रमण का खतरा अधिक रहता है।
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
