वाराणसी थाना रामपुर व साईबर पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा फर्जी केवाइसी अपडेट कर 08 लाख 59 हजार खाते से निकालने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( थाना रामपुर व साईबर पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा फर्जी केवाइसी अपडेट कर 08 लाख 59 हजार खाते से निकालने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे )

वाराणसी। बैंक खाता में फर्जी केवाईसी अपडेट कर योनो एप्प के माध्यम से मृत पेंशनर के दो खाते से लगभग आठ लाख 59 हजार रुपया निकालने वाले आरोपी को करसड़ा (आखरी) से साइबर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 21 हजार पांच सौ रुपया नकद, तीन मोबाइल व एक लैपटॉप बरामद कर लिया। दोनों खाते से पैसा निकालने वाले व्यक्ति एक बैंक का संविदाकर्मी निकला। साइबर पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना विजय नारायण मिश्रा ने बताया कि चौरहट, पोस्ट-कटेसर (पड़ाव), जिला-चंदौली निवासिनी संध्या सिंह ने आवेदन दिया कि उनके मृत पिता के दो खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगभग आठ लाख 59 हजार रुपया निकाल लिया गया है। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच में एसबीआई रामनगर शाखा का संविदाकर्मी सुनील कुमार निकला। बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि बैंक खाते से फ्राड कर पैसा निकालने वाला आरोपी करसड़ा (अखरी) चौराहा पर खड़ा है। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम माधोपुर, थाना-सिगरा, जिला वारणसी निवासी सुनील कुमार बताया। उसके पास से 21 हजार पांच सौ रुपया नकद, तीन मोबाइल व एक लैपटॉप बरामद किया गया। पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया गया।

अपराध का तरीका
प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना विजय नारायण मिश्रा ने बताया कि फर्जीवाड़ा कर पैसा निकालने का आरोपी सुनील कुमार एसबीआई रामनगर शाखा में इंट्री ऑपरेटर संविदा पर कार्य करता था। केवाईसी में डेटा इंट्री के दौरान पता चला कि मृत रामेश्वर सिंह यादव के खाते से कई महीनों से लेन देन नहीं हुआ है। इस संबंध में उसने पता किया तो जानकारी हुई कि रामेश्वर सिंह की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद उनका केवाईसी अपडेट कर योनो एप्प बनाकर उसका लिंक एक फर्जी मोबाइल से कर दिया। इसके बाद विभिन्न एटीएम से कई बार मे उसने लगभग आठ हजार 59 हजार रुपया निकाल लिया। मृतक की पुत्री संध्या सिंह जब पासबुक प्रिंट करने बैंक गई तो उन्हें जानकारी हुई कि उनके पिता के खाते से कई बार में पैसा निकाला जा चुका है।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!