उत्तर प्रदेश औरैया प्री प्राइमरी शिक्षा के तहत जनपद स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया प्री प्राइमरी शिक्षा के तहत जनपद स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन )

उत्तर प्रदेश औरैया निपुण भारत के प्री प्राइमरी शिक्षा के तहत जनपद स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को ककोर मुख्यालय स्थित तिरंगा मैदान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक गुड़िया कठेरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह व बीएसए अनिल कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम में स्कूल रेडीनेंस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित नोडल शिक्षक व विद्यालयों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं की ओर से प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं निपुण भारत मिशन के अंतर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा एवं प्राथमिक शिक्षक के तहत कक्षा एक, दो व तीन हेतु निर्धारित अधिगम लक्ष्यों एवं उनकों प्राप्त करने संबंधी प्रवधि आदि से मौजूद लोगों को अवगत कराया। इस दौरान राज्य परियोजना कार्यालय के द्वारा प्रदत अनुक्रमणिका के अनुसार एसआरजी एवं एआरपी टीम के द्वारा निपुण भारत मिशन से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान सदर विधायिका गुड़िया कठेरिया ने छोटे बच्चों को स्कूली माहौल में सहज बनाने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण कर बल दिया।वही उन्होंने कहा कि कायाकल्प के संबंध में यदि विद्यालयों में कोई भी कार्य अधूरे हो तो विभाग के माध्यम से उनको अवगत कराया जा सकता है इसका पूर्ण सहयोग करेंगीं। वहीं मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बच्चों के मानसिक विकास की नींव का निर्माण किया जाता है, जिस पर उनके भविष्य रूपी बड़ी इमारत को खड़ा किया जाता है। इस दौरान उनके द्वारा विद्यालयों में ओपन जिम की स्थापना की भी घोषणा की गई। कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत परिषदीय स्कूलों में बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग की ओर से नौनिहालों को शिक्षा ग्रहण कराई जाएगी। अभिभावकों में जागरूकता पैदा करने के लिए ही ब्लॉक स्तर पर उत्सव आयोजित किए जाएंगे। जिसमें अभिभावकों को पूर्व प्राथमिक, प्राथमिक एवं बुनियादी शिक्षा में उसकी एवं घर की भूमिका से अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही अभिभावकों को आयु के अनुरूप अपने बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों में कराने एवं उनकी नियमित उपस्थिति के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही जो बच्चे पहले से सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं उनकी प्रगति से भी अभिभावकों को अवगत कराया जाएगा। एसआरजी सुभाष रंजन द्विवेदी, सुनील दत्त राजपूत , अलका यादव एवं एआरपी सुबोध कुमार, शिवेंद्र सिंह कुशवाहा के द्वारा निपुण लक्ष्य, निपुण तालिका एवं निपुण दक्षताओं, निपुण विद्यालय , निपुण विकासखंड निपुण जिला एवं निपुण प्रदेश बनाने के लिए के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में कार्यशाला में जिले के प्रत्येक विकास खंड से कक्षा 1 में शिक्षण कार्य करने वाले नोडल शिक्षक, नोडल संकुल शिक्षक, आंगनवाडी कार्यकत्री एवं सुपरवाइजर व सीडीपीओ ने प्रतिभा किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश श्रीवास्तव वीरेंद्र पांडेय, दाताराम, डॉक्टर अवधेश सोनकर सुश्री सपना सिंह, जिला समन्वयक प्रशिक्षण गुंजन श्रीवास्तव जिला समन्वयक एमडीएम नमन पांडेय सहित शिक्षक व अभिभावक भी उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!