उत्तर प्रदेश औरैया नवरात्रि के पावन पर्व पर एक विचित्र पहल सेवा समिति सखी ग्रुप द्वारा फूलमती मंदिर में भक्ति गीतों का किया गया आयोजन । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया नवरात्रि के पावन पर्व पर एक विचित्र पहल सेवा समिति सखी ग्रुप द्वारा फूलमती मंदिर में भक्ति गीतों का किया गया आयोजन  )

उत्तर प्रदेश औरैया एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया की महिला शाखा तुलसी “सखी ग्रुप” द्वारा शाम 4 बजे फूलमती मंदिर, औरैया में नवरात्रि के पावन अवसर पर फूलमती मैया की पूजा-अर्चना, आरती व श्रृंगार किया गया, उसके उपरांत धार्मिक आस्था उल्लास व उमंग के साथ ढोलक की थाप पर मंगल गीतों का आयोजन किया गया, महिला शाखा तुलसी की अध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि मां दुर्गा के चौथे स्वरूप का नाम कुष्मांडा हैं, अपनी मंद-मंद मुस्कान द्वारा ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इन्हें कूष्मांडा देवी के नाम से जाना जाता है, यह सृष्टि की आदि स्वरूपा व आदि शक्ति हैं, यह सूर्य लोक में निवास करती है, इन्हीं की तेज और प्रकाश से दसों दिशाएं प्रकाशित हो रही है, यह अष्टभुजा देवी के नाम से विख्यात हैं, मां कूष्मांडा की उपासना से भक्तों के समस्त रोग शोक विघ्न नष्ट हो जाते हैं, मां कुष्मांडा अत्यंत सेवा और भक्ति से प्रसन्न होने वाली हैं, नवरात्र पूजन के चौथे दिन कूष्मांडा देवी के स्वरूप की उपासना की जाती है, इनका स्वरूप शांति प्रदायक व कल्याणकारी है, अंतर्मन से मां की उपासना करने से समस्त पाप बाधाएं दूर होती हैं, और उनके दर्शन मात्र से प्राणी भयमुक्त हो जाता है, नवरात्रों में क्षणभंगुर शरीर को स्वस्थ व प्रसन्नचित् व आनंद मंगल के लिए अंतर्मन से देवी मां का ध्यान करना चाहिए, शाखा की संरक्षक लक्ष्मी विश्नोई ने बताया कि नौ दिन देवियों का श्रंगार, विधि विधान से पूजा अर्चना, आराधना व भजन संकीर्तन करने से देवी मां प्रसन्न होती हैं, सच्चे मन से देवियों की आराधना करने से साधक की सर्व मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, घर में सुख-समृद्धि व शांति के साथ संकटों से मुक्ति मिलती है। मंगल गीतों के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला शाखा तुलसी की प्रभारी बबिता गुप्ता, शाखा की कोषाध्यक्ष ममता विश्नोई, सुनीता चौबे, रजनी विश्नोई, कुमकुम वर्मा, अनीता पोरवाल, उषा सोनी, शांती गुप्ता आदि आधा सैकड़ा महिला सदस्या मौजूद रही।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!