उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल द्वारा समाही कालेज आफ फार्मेसी सपथ ग्रहण समारोह का किया गया आयोजन। ( पंकज सिंह खास रिपोर्ट औरैया )

( औरैया दिबियापुर नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल द्वारा समाही कालेज आफ फार्मेसी सपथ ग्रहण समारोह का किया गया आयोजन )

उत्तर प्रदेशऔरैया दिबियापुर नेशलन इन्टीग्रेट मेडिकल एसोसिएशन जनपद औरैया के तत्वावधान में रविवार को नगर से सटे गांव लखनापुर स्थित समाही कालेज ऑफ फार्मेसी में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय आयुर्वैदिक एवं यूनानी अधिकारी औरैया/इटावा डा लोकेश कुमार सिंह ने अध्यक्ष डॉ. कप्तान सिंह पाल (सेवानिवृत क्षेत्रीय आयुर्वैदिक व यूनानी अधिकारी औरैया/इटावा), कोषाध्यक्ष डॉ. अभिनंदन त्रिपाठी और अन्य सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इससे पूर्व शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बीजीएम के पूर्व प्राचार्य डा डी पी सिंह, संरक्षक डा सर्वेश आर्य, डा रामबाबू बाजपेई, डा रमेश चंद्र दुबे, डा हरीबाबू गुप्ता, डा अनिल कुमार सिंह, डा ए कुमार शर्मा, डा वेद प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ स्माजसेवी राघव मिश्रा ने अपने विचार रखे । इस दौरान समाजसेवी बारे लाल पाल ने विशिष्ट अतिथि एवम अध्यक्ष का शाल उड़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। तथा नीमा के पदाधिकारियों ने भी विशिष्ट अतिथि का शाल, स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। कार्यकम का शुभारम्भ सभी अतिथियो ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कवि उमेश दुबे, गोपाल दुबे ने अपनी काव्य धारा से लोगो को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गोविंद द्विवेदी ने किया।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!