उत्तर प्रदेश औरैया थाना अयाना क्षेत्र में 08 वर्षीय मासूम बच्ची का के साथ दुष्कर्म कर की हत्या शव खेत में फेंक कर हुआ फरार शव मिलने पर गांव में मच गया हड़कंप मौके पर पहुंचे आलाधिकारी शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस आरोपी को किया गया गिरफतार जांच में जुटी पुलिस। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया थाना अयाना क्षेत्र में 08 वर्षीय मासूम बच्ची का के साथ दुष्कर्म कर की हत्या शव खेत में फेंक कर हुआ फरार शव मिलने पर गांव में मच गया हड़कंप मौके पर पहुंचे आलाधिकारी शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस आरोपी को किया गया गिरफतार जांच में जुटी पुलिस )
उत्तर प्रदेशऔरैया अयाना थाना क्षेत्र 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्ची की हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया। बच्ची का शव मिलने की जानकारी होने पर एसपी समेत पुलिस के अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। अयाना थाना क्षेत्र की रहने वाली आठ साल की बच्ची शुक्रवार की देर शाम लापता हो गई थी। जिसकी परिजनों ने रात भर तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने अनहोनी की संभावना जताकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तलाश में जुट गई। डॉग स्क्वायड का भी सहारा लिया गया। एसपी चारु निगम ने भी गांव में पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें एक व्यक्ति ने रेप के बाद बच्ची की हत्या किए जाने का जुर्म कबूला। आरोपी ने बताया कि नशे में होने पर उसने बच्ची को बिस्किट देने के बहाने बुलाया और बच्ची के साथ दुष्कर्म कर खेत में फेंक दिया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि उसकी आठ साल की बेटी शुक्रवार की शाम जानवर चराने गई थी। जानवर घर आ गए, लेकिन वह घर नहीं आई तो खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका रात तक कहीं कुछ पता नहीं चला। उसे किसी अनहोनी होने की संभावना लगी तो पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस भी तलाश में जुट गई। गांव में कुएं, बम्बे व अन्य जगह पुलिस टीम ने तलाश की। तलाश के लिए डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंच गई, लेकिन बच्ची का कहीं कुछ पता नहीं चला।
एसपी चारु निगम ने बताया कि गांव में एक जगह सीसीटीवी कैमरा लगा है। जिसके फुटेज लेकर आधा दर्जन लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ शुरू की गई तो एक आरोपी 24 वर्षीय गौतम ने पुलिस की सख्ती के आगे जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर बच्ची का शव उसके घर से करीब 700 मीटर दूर एक खेत पर मिला। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया। और शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। एसपी ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार है। उसे जेल भेजा जा रहा है। रात में शव दूसरी जगह रख दिया था। बच्ची के न मिलने पर गांव के लोग तलाश कर रहे थे। उधर आरोपी सब पर नजर रखे था। वह रात के अंधेरे में फायदा उठाकर जहां घटना की वहां से शव हटाकर दसरी जगह कर दिया था । जहां घटना हुई वहां सिर्फ चप्पल बरामद हुई। सुबह से पुलिस तलाश कर रही थी। जिस पर आरोपी नजर रखे था। पुलिस ने शक के आधार पर कई लोगों को उठाया और सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
