उत्तर प्रदेश औरैया चैत्र नवरात्री के शुभारंभ से लेकर समापन तक महिलाओं की सुरक्षा के व्यवस्था के दृष्टिगत महिला सशक्तिकरण बाईक रैली निकाल कर किया गया जागरूक।

( औरैया चैत्र नवरात्री के शुभारंभ से लेकर समापन तक महिलाओं की सुरक्षा के व्यवस्था के दृष्टिगत महिला सशक्तिकरण बाईक रैली निकाल कर किया गया जागरूक )
उत्तर प्रदेश औरैया चैत्र नवरात्री के शुभारंभ से लेकर समापन तक महिलाओं की सुरक्षा के लिये शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं की सशक्तिकरण व जागरूकता हेतु बीते 22 मार्च से 29 मार्च तक चलाये जाने वाली महिला सशक्तिकरण रैली का शुभारंभ कानपुर से किया गया यह रैली उत्तर प्रदेश के 26 जनपद से होकर निकलना प्रस्तावित है। जिस क्रम में यह रैली जनपद कानपुर से रवाना होकर नोएडा तक जानी है। शनिवार को महिला सशक्तिकरण रैली का जनपद औरैया पुलिस द्वारा स्वागत किया गया।
रैली में राजपत्रित अधिकारी समेत 20 बाइक(स्कूटी) सवार महिला पुलिसकर्मी थीं जिनके द्वारा बाइक(स्कूटी) रैली के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। तथा उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिलाओं की सहायता हेतु जारी किये गये हेल्पलाइन नं0 112, 1090, 108 आदि के बारे में बैनर/मैसेज के माध्यम से जागरूक किया गया। रैली में उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों को औरैया पुलिस द्वारा जलपान आदि कराया गया तत्पश्पचात रैली को इटावा की दिशा में सकुशल रवाना किया गया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
