राजस्थान अलवर जिले के क्षेत्र में तेज ओलावृष्टि बारिश से फसलों के नुकसान को लेकर जिला कलेक्टर , तहसीलदार ने किया निरीक्षण दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( अलवर जिले के क्षेत्र में तेज ओलावृष्टि बारिश से फसलों के नुकसान को लेकर जिला कलेक्टर , तहसीलदार ने किया निरीक्षण दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )

राजस्थान अलवर जिले के राजगढ़, लक्ष्मणगढ, टहला सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को तेज ओलावृष्टि एवं बरसात से फसलों को पहुंची हानि के मुआवजे के लिए जिला कलैक्टर, जितेंद्र कुमार सोनी उपखंडअधिकारी ओमप्रकाश मीना, तहसीलदार जुगिता मीना, हेमेंद्र कुमार,भू अभिलेख निरीक्षक राजेश कुमार , पटवारियों द्वारा दौरा कर सर्वे किया गया। जिला कलैक्टर ने संबंधित अधिकारियों,भू अभिलेख निरीक्षकों, पटवारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों , कर्मचारियों को फसलों के खराबे की रिपोर्ट बनाने के साथ पीड़ित किसानों को मुआवजे के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर जिला कलैक्टर सोनी ने खेतों में पड़ी हुई खराब फसलों को देखकर किसानों से जानकारी ली। किसानों ने जिला कलैक्टर को अपनी ओलावृष्टि से ख़राब हुई फसलों को को बताया।

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!