उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद कोहिनूर रोड कि जलभराव की समस्या को लेकर नगर निगम में पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष इमरान मंसूरी ने अपर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन | ( ब्यूरो चीफ वसीम उसमानी की खास रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद कोहिनूर रोड कि जलभराव की समस्या को लेकर नगर निगम में पीस पार्टी केजिला अध्यक्ष इमरान मंसूरी ने कहा नई आबादी कोहिनूर रोड 10 वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहा है जिला अध्यक्ष इमरान मंसूरी ने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कार्य कराने करानी की मांग कीअवधेश सिंह जादौन ने कहा नगर निगम की महापौर श्रीमती नूतन राठौर फिरोजाबाद में भेदभाव से काम कर रही है | कोहिनूर रोड पर एक दर्जन स्कूल व एक दर्जन से ज्यादा मस्जिदें हैं आने जाने वाले राहगीरों व नमाजियों और स्कूल के बच्चों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है आने जाने में स्कूल के बच्चे और बुजुर्ग हर रोज रोड पर गिर कर चोटिल हो जाते हैं कोहिनूर रोड से जुड़े हुए मोहल्लों की आबादी 20000 से अधिक है | इस रोड से जुड़ने वाले वार्ड संख्या 52 54 57 59 61 आदि हैं नगर निगम होने के बावजूद भी नगर निगम जैसी कोई भी सुविधा नहीं है | कोहिनूर रोड और नालों का सीसी निर्माण कार्य कराया जाए | नाजिम मुल्लाजी ने कहा 48 घंटों के अंदर कोहिनूर रोड का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा इस मौके पर नदीम कुरैशी इकबाल अंसारी जुनैद अहमद शाहनवाज मंसूरी इसतियक अहमद निजामुद्दीन डॉक्टर वीर बहादुर सिंह अनवर हुसैन नौशाद अहमद मुन्ना अहमद इमरान खान फैशन दिलशाद अहमद माजिद भाई सज्जन भारती समीर जुनेद नाजिम मुल्लाजी रिंकू सोहेल ठाकुर गिर्राज सिंह जी शाहिद मंसूरी गुड्डू साहिल कुशान माजिद कामरान वसीम साधन समीर आदि लोग उपस्थित रहे ।

( ब्यूरो चीफ वसीम उसमानी की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!