उत्तर प्रदेश औरैया एक विचित्र सेवा समिति द्वारा औरैया वासियों पानी की बर्बाद रोकने हेतु किया गया जागरूक। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया एक विचित्र सेवा समिति द्वारा औरैया वासियों पानी की बर्बाद रोकने हेतु किया गया जागरूक )
उत्तर प्रदेश औरैया एक विचित्र सेवा समिति रजि.औरैया शहर के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा, विधीचंद, मदार दरवाजा, बनारसी दास आदि मोहल्लों में खास तौर पर मलिन बस्तियों में जल संरक्षण जागरूकता अभियान के अंतर्गत घर घर जाकर पानी की बर्बादी रोकने के लिए “जल ही जीवन है”, “जल है तो कल है” आदि स्लोगनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया, समिति के सदस्यों द्वारा कई सार्वजनिक स्थानों पर अनवरत पानी वह रहे पाइपों में स्टॉपकॉर्क लगाकर बंद किया गया, जल संरक्षण जागरूकता के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पानी की लगातार बर्बादी के कारण जल संकट दिन-व-दिन बढ़ता जा रहा है निकट भविष्य में जल संकट की आहट को दृष्टिगत रखते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर जल संरक्षण जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि लोग अपनी दैनिक दिनचर्या में थोड़ा सा सुधार कर लें तो पानी की बर्बादी को काफी हद तक रोका जा सकता है, आयोजन के समापन पर मौजूद लोगों ने लोगों को जागरूक करते हुए जल संरक्षण के प्रति हृदय से अपनी आस्था व्यक्त करते हुए पानी को बर्बाद न करने की शपथ ली। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योगेश गुप्ता (बैंक वाले), विनोद यादव (कल्लू), रानू पोरवाल, मनीष पुरवार (हीरु), आनन्द गुप्ता (डाबर), संजय अग्रवाल, आदित्य पोरवाल, शशि गुप्ता, अर्पित गुप्ता, सतीश कुमार, गिरजा, धर्मपाल आदि सदस्य मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
