सहारनपुर थाना तीतरो पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उलंघन करने वालों पर कसा शिकंजा चलाया चेकिंग अभियान। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( थाना तीतरो पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उलंघन करने वालों पर कसा शिकंजा चलाया चेकिंग अभियान )

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा एवम पुलिस अधीक्षक-देहात सागर जैन के कड़े निर्देश पर कानून व्यवस्था एवम सुरक्षा के दृष्टिगत इस समय जनपद भर में वाहन चेकिंग अभियान तेजी के साथ जारी है।नवनियुक्त थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने थाना तीतरो की कमान सँभालते ही अपराधियों पर अपना जोरदार चाबुक चलाना शुरू कर दिया है,और यही नहीं बिना हेलमेट एवम तीन सवारी बैठाकर तेजी के साथ वाहन दौड़ाने वाले दुपहिया वाहन चालकों के चालान कर जमकर वसूला जुर्माना।पिछले चार दिनों से यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने वाले थाना तीतरो प्रभारी प्रमोद कुमार ने मय दल बल सहित चार पहिया व दुपहिया वाहन चालकों के दबाकर काटे चालान और यही नहीं कुछ मजबुर वाहन चालकों को सख्त हिदायत देकर भी छोड़ा।कल देर शाम वाहन चेकिंग अभियान में थाना तीतरो प्रभारी प्रमोद कुमार ने यातायात नियमों का पालन न करने वाले 50 वाहन चालकों के चालान कर वसूला 1 लाख के लगभग का समन शुल्क।इससे पहले उन्होंने भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा।आपको बता दें,कि लगभग चार दिन से लगातार जारी थाना तीतरो पुलिस के इस वाहन चैकिंग अभियान में दो लाख से अधिक का वाहन चालकों से समन शुल्क वसूला गया।

Back to top button
error: Content is protected !!