उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी व सदर विधायक द्वारा 05 मोबाइल वेटनरी यूनिट का शुभारंभ कर वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया जिलाधिकारी व सदर विधायक द्वारा 05 मोबाइल वेटनरी यूनिट का शुभारंभ कर वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना )

उत्तर प्रदेश औरैया भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मोबाइल वेटनरी यूनिट का शुभारंभ उप्र के मुख्यमंत्री के द्वारा लखनऊ के कालिदास मार्ग से हरी झंडी दिखाकर मोबाइल वेटनरी यूनिट का शुभारंभ/ फ्लैग आफ किया गया। जिसका लाइव प्रसारण एनआईसी औरैया से भी देखा गया माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में अवगत कराया कि प्रदेश में 520 मोबाइल वेटनरी यूनिट का शुभारंभ किया जा रहा है जिसमें 1 चालक, 1 पशु चिकित्सा अधिकारी तथा 1 मल्टीटास्क पर्सन रहेगा जिसका टोल फ्री नंबर 1962 है। प्रदेश को 5 जोन में विभाजित किया गया है जहां पर कंट्रोल रूम बनाये गये हैं। पशुपालक टोल फ्री नंबर से अपने बीमार पशु की सूचना देगा जिसके उपरांत कंट्रोल रूम में उपलब्ध डॉक्टर्स की टीम द्वारा टेली मेडिसन से उपचार किया जाएगा यदि टेली मेडिसन से उपचार संभव नहीं होगा तब पशु मालिक के समीप की गाड़ी पर (जीपीएस) के माध्यम से सूचना दी जाएगी तथा मोबाइल वेटरनरी टीम के द्वारा उपचार कराया जाएगा। जनपद औरैया में 4 लाख 99 हजार पशु संख्या पर 5 मोबाइल वेटनरी यूनिट आवंटित की गई है जिसमें 3 बैटरी यूनिट प्रातः 8 बजे से अपराहन 2:0 बजे तक निर्धारित रूट पर भ्रमण कर पशुओं का उपचार करेंगे। शेष दो मोबाइल वेटरनरी यूनिट प्रातः 10 बजे से रात 8 बजे तक बीमार पशुओं का आकस्मिक उपचार करेंगी। इस मौके पर विधायक सदर औरैया गुड़िया कठेरिया व जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर व नारियल फोड़कर यूनिटों को रवाना किया गया। इस मौके पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बब्बन प्रसाद मौर्य व अपर पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मंसाराम यादव एवं जनपद के समस्त उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी/पशु चिकित्साधिकारी तथा समस्त पशुधन प्रसार अधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का आयोजन नोडल अधिकारी डॉ० कमल किशोर राजपूत, उप मुख्य चिकित्साधिकारी सदर औरैया यतीन्द्र दीक्षित कार्यक्रम का आयोजन किया।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!