उत्तर प्रदेश औरैया खेल मंत्रालय के निर्देशन में कल्याण विभाग द्वारा यूथ 20 के प्रदेश सम्मेलन में लोकेश यादव व निकिता कटियार ने किया जनपद प्रतिनिधित्व। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट


( औरैया खेल मंत्रालय के निर्देशन में कल्याण विभाग द्वारा यूथ 20 के प्रदेश सम्मेलन में लोकेश यादव व निकिता कटियार ने किया जनपद प्रतिनिधित्व )
उत्तर प्रदेशऔरैया लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के निर्देशन में युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित यूथ 20 कंसलटेशन में हेल्थ वेलबिंग एंड स्पोर्ट्स एजेंडा फॉर यूथ विषय पर आयोजित सम्मेलन में जनपद औरैया का प्रतिनिधित्व करने के लिए लोकेश यादव व निकिता कटियार ने प्रतिभाग किया । जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में इन दोनों प्रतिभागियों ने चयनित होकर प्रदेश में जाने के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया था । यूथ कंसलटेशन में मानसिक स्वास्थ , खेल से होने वाली चोटों से संबंधित स्वास्थ्य , खेल के विभिन्न आयामों पर चर्चा , योग और आयुर्वेद से संबंधित अन्य विषयों पर विभिन्न क्षेत्रों में दो दिवसीय विचार विमर्श हुआ । जिसमें विशेषज्ञों ने अपनी बात रखी और युवाओं से संवाद किय कार्यक्रम का उद्घाटन नवनीत सहगल जी एसीएस युवा कल्याण विभाग एवं कुलपति किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज विपिन पुरी जी ने किया ।इस अवसर पर लोकेश यादव ने बताया जिला युवा अधिकारी श्री अनवर वारसी जी के मार्गदर्शन में इस प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में जनपद का प्रतिनिधित्व करने का अवसर निश्चित ही मेरे लिए गौरवपूर्ण है । संवाद और परिचर्चा के माध्यम से हमने अपने विभिन्न विषयों पर अपनी समझ को ठीक किया है । ऐसे ही अवसर युवाओं को सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं । इस अवसर पर प्रदेश के सभी 75 जनपदों से 2-2 प्रतिभागियों का चयन करके सम्मेलन में भेजा गया था और अंतरराष्ट्रीय डेलिगेशन और विभिन्न प्रदेशों से प्रतिभागी युवाओं को इस सम्मेलन में सम्मिलित होने का न्योता दिया गया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
