उत्तर प्रदेश कानपुर थाना बाबूपुरवा पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( आयाज मुजतवा की खास रिपोर्ट )

( कानपुर थाना बाबूपुरवा पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे )

उत्तर प्रदेश कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे बाबू पुरवा पुलिस को सफलता मिली थाना बाबू पुरवा प्रभारी निरीक्षक श्री प्रद्युमन कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक आज दिनांक 29.03.2023 को निरीक्षक अवेधश कुमार मय हमराह का0 द्वारा बलात्कार समेत संगीन अपराधों में फरार चल रहे अभियुक्त रवि सोनी उर्फ टीटू निवासी बगाही बाबूपुरवा को दुर्गा मंदिर के सामने चौकी क्षेत्र बगाही से गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक बाबू पुरवा प्रद्युमन कुमार सिंह के अनुसार महिला ने तहरीर मे बताया की अभियुक्त रवि सोनी उर्फ़ टीटू ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाकर बलात्कार किया इस दौरान उसने महिला की कई आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिया वायरल करने की धमकी देकर काफी समय तक रुपए वसूलता रहा । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक प्रद्युमन कुमार सिंह ने टीम गठित कर फरार अभियुक्त धरदबोचा।

Back to top button
error: Content is protected !!