जौनपुर थाना खेताराम पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान एटीएम कार्ड,01, अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर एटीएम से छेड़छाड़ कर बैंक को चूना लगाने वाले गिरोह के 02, अभियुक्तों को किया गया गिरफतार। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( थाना खेताराम पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान एटीएम कार्ड,01, अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर एटीएम से छेड़छाड़ कर बैंक को चूना लगाने वाले गिरोह के 02, अभियुक्तों को किया गया गिरफतार )

जनपद जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के तहत, श्री बृजेश कुमार गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व श्री चोब सिंह, क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खेतासराय मय हमराह पुलिस बल के साथ खेतासराय चौराहे पर मौजूद होकर अपराध एवं अपराधियों के बारे में बात चीत कर रहे थे कि मुखबिर खास कि सूचना पर एकबारगी दबिश देकर को बारा मोड़ के पास खुटहन रोड से दो अन्तर्जनपदीय एटीएम से धोखाधड़ी कर पैसा चुराने वाले चोरो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर तथा जामा तलाशी लेने पर उनके पास से एटीएम कार्ड, तमंचा कारतूस, मोबाइल व पैड बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना खेतासराय पर मुकदमा संख्या 61/2023 धारा 420, 411 भादवि बनाम 1.धर्मेन्द्र गौतम पुत्र शिव रतन गौतम निवासी अरगूपुर कला डिठौली थाना शाहगंज जनपद जौनपुर 2. राम नरेश वर्मा पुत्र गुदर वर्मा निवासी ग्राम मिसिरपुर, जलालपुर थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर व मुकदमा संख्या – 62/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम धर्मेन्द्र गौतम पुत्र शिव रतन गौतम निवासी अरगूपुर कला डिठौली थाना शाहगंज जनपद जौनपुर व मुकदमा संख्या – 63/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम राम नरेश वर्मा पुत्र गुदर वर्मा निवासी ग्राम मिसिरपुर , जलालपुर थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर पंजीकृत किया गया। उपरोक्त शातिर एटीएम चोरों का एक अन्तर्जनपदीय गैंग है, जिसका सरगना धर्मेन्द्र गौतम पुत्र शिव रतन गौतम निवासी अरगूपुर कला डिठौली थाना शाहगंज जनपद जौनपुर है। जो विभिन्न स्थानों पर अपने गिरोह के सदस्यों के साथ एटीएम कार्ड की हेराफेरी करके तथा एटीएम मशीन में पैड लगा कर भोलेभाले लोगों को फसाकर उनके चले जाने पर उनके खाते से रूपये निकाल लेते है। अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर जनपद सुल्तानपुर अम्बेडकर नगर तथा जनपद जौनपुर में कई घटनाओं को कारित कर चुके है। अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी से जनपद में इस प्रकार की आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!