गाजीपुर थाना भुड़कुड़ा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 अवैध व कारतूस बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( थाना भुड़कुड़ा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 अवैध व कारतूस बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )

गाजीपुरअपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्वेक्षण में क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा रविन्द्र कुमार वर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक भुड़कुड़ा तारावती यादव के निर्देशन में, उप निरीक्षक बलवन्त यादव मय हमराह कांस्टेबल कृष्णकान्त तिवारी, कांस्टेबल अमरजीत कुमार व कांस्टेबल संदीप यादव के द्वारा संदिग्ध वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान हनुमान मन्दिर ग्राम घटारो आजगढ़ बार्डर के पास से अभियुक्त शिवप्रकाश सिंह उर्फ शिपू सिंह पुत्र झूरी सिंह निवासी ग्राम परसपुर पोस्ट बुढ़ानपुर थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया ,जिसके पास से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर प्राप्त हुआ, जो धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अपराध की श्रेणी में आता है अभियुक्त को उसके द्वारा किये गये अपराध से अवगत कराकर हिरासत में लिया गया तथा थाना भुड़कुड़ा पर मुकदमा संख्या 32/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही थाना भुड़कुड़ा पुलिस द्वारा की जा रही है ।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!