उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना परिसर पर नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्या भोज का आयोजन कर छात्राओं को सुरक्षा के दृष्टिगत हेल्पलाइन नंबर की 112,1098,1090 से किया गया जागरूक। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया फफूंद थाना परिसर पर नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्या भोज का आयोजन कर छात्राओं को सुरक्षा के दृष्टिगत हेल्पलाइन नंबर की 112,1098,1090 से किया गया जागरूक )
उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना पुलिस ने थाने में कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां एक अनूठा नजारा देखने को मिला। थाना परिसर में करीब दो दर्जन से अधिक कन्याएं एकत्रित हुई। भोज के साथ ही सभी को जागरूक कर 1098 व 1090 टोल फ्री हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई। नवरात्रि के मौके पर पुलिस थाने में कन्या भोज का आयोजन हुआ। इसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्र से कन्याओं को आमंत्रित किया गया। जहां कन्याओं को थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने तिलक करने के वाद स्नेहपूर्वक भोजन परोसा गया। इसके बाद सभी कन्याओं को उपहार स्वरूप पेन भेंट की गई। इसी के साथ ही थानाध्यक्ष ने 112, 1090,1098 के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि देवी बनो लेकिन दुष्टों के लिए शक्ति भी। कहा कि जिस घर में लड़की जन्म लेती है। वहां के सारे कष्ट माता अपने आप हर लेती है। उस घर पर माता अपनी कृपा हमेशा बालिका के रूप में दिखाई देती है। जो लोग बालिका को जन्म होने से पहले ही फेक देते हैं। वह लोग कभी सुखी नहीं होते हैं।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
