उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद नगर पालिका शिकोहाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम 17 जोड़े बंधे परिणय सूत्र बंधन मे एक साथ विवाह हुआ सम्पन्न उप जिलाधिकारी ने सभी वर वधू को शुभ आशीर्वाद प्रदान कर की मंगल कामना। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( फिरोजाबाद नगर पालिका शिकोहाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम 17 जोड़े बंधे परिणय सूत्र बंधन मे एक साथ विवाह हुआ सम्पन्न उप जिलाधिकारी ने सभी वर वधू को शुभ आशीर्वाद प्रदान कर की मंगल कामना )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद नगरपालिका शिकोहाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत एक साथ वेद उच्चारण मंत्र के विधि विधान में 17 जोड़े मंगल फेरे लेने के बाद बंधे परिणय सूत्र बंधन में इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम शिकोहाबाद विवेक कुमार मिश्रा एवं वशिष्ठ अतिथि मदन शास्त्री जिला प्रचारक एवं मंचासीन लोगों के द्वारा नवयुवक वर वधु जोड़ों को दिया गया आशीर्वाद वहीं पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के उपलब्धियों की जानकारी देते हुए एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा के द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया यह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पूरे उत्तर प्रदेश में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज नगर पालिका शिकोहाबाद में उम्मीद से भी अधिक 17 जोड़ों ने एक साथ वेद मंत्र उच्चरणओं के साथ मंगल फेरे लेने के बाद परिणय सूत्र बंधन में बंधे हैं जहां पर गरीब असहाय बेसहारा लोगों को अपनी बेटियां बोझ लगने लगती हैं शादियां करने में अनेकों अनेक समस्याओं का करना पड़ता है इन्हीं सभी समस्याओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने असहाय बेसहारा गरीब बच्चियों का विवाह करने की जिम्मेदारी अपने कंधे पर ली है इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक जोड़े के लिए ₹51000 का पैकेज उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दिया जाता है जिसमें से ₹35000 कन्या के खाते में जाता है ₹10000 का दहेज रहित सामान ₹6000 सम्मान समारोह एवं दावत में प्रयोग किया जाता है यह उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत बड़ा ही सराहनीय योजना चलाई जा रही है जिससे गरीब असहाय बेसहारा बेटियों की शादी में बहुत बड़ा योगदान मिल रहा है गरीब असहाय बेसहारा के लिए यह योजना एक वरदान है कार्यक्रम को बुलंदियों तक ले जाने के लिए उपस्थित लोगों के नाम कुछ इस प्रकार से हैं सुरेंद्र प्रताप सिंह अधिशासी अधिकारी हृदय राम बड़े बाबू दिनेश यादव नानक चंद कश्यप एवं बड़े पैमाने पर कार्यकर्ता गण रहे उपस्थित |

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
