सहारनपुर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए 05 मोटरसाइकिल किया गया बरामद । ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )


( सहारनपुर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए 05 मोटरसाइकिल किया गया बरामद )
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे वाँछित वारन्टी व अपराधी किस्म के अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम सहारनपुर के निकट पर्यवेक्षण मे थाना प्रभारी कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व मे थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 31.03.2023 की रात्री को चमन पैलेस के पास से दो अंतर्राज्यीय मोटर साईकिल चोरों, 1. अंशु उर्फ भूरा पुत्र धर्मसिह निवासी धतौली रांगड थाना कोतवाली देहात सहारनपुर व 2. नावेद उर्फ समीर पुत्र असलम निवासी कैलाशपुर थाना गागलहेडी सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से भिन्न-भिन्न थानो मे पंजीकृत अभियोगो से सम्बन्धित पांच मोटर साईकिल बरामद हुई हैं बरामद मोटर साईकिलो को फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बेचने के लिए ले जाने की फिराक मे थे अपराधी गिरफ्तारी के दौरान माननीय न्यायालय के आदेश निर्देशो का पूर्णतयः पालन किया गया अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
