उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशन में यातायात पुलिस व नगर निगम टीम द्वारा क्षेत्र मे चल रहें अवैध स्टैंड संचालकों द्वारा फैलाई जा आरजकता पर चलाया गया चेकिंग अभियान। ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशन में यातायात पुलिस व नगर निगम टीम द्वारा क्षेत्र मे चल रहें अवैध स्टैंड संचालकों द्वारा फैलाई जा आरजकता पर चलाया गया चेकिंग अभियान )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद मा0 मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में अवैध वाहन स्टैण्ड संचालन, अवैध वसूलप एवं सड़कों पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध दिनांक 01-04-2023 से चलाए जा रहे 15 दिवसीय विशेष अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 01-04-2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में प्रभारी यातायात मय पुलिस टीम मय सम्बन्धित थाना व नगर निगम की टीम के साथ जाटवपुरी चौराहे पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया जो कि जाटवपुरी से शुरू होकर रामगढ थाने तक तथा जाटवपुरी से शुरू होकर नालबन्द चौराहे स्थित चौकी थाना दक्षिण क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए करीब 01 दर्जन से अधिक दुकानदारों के चालान किए गए एवं जुर्माना वसूला गया । इसके अलावा काफी दूकानदारों को भविष्य में अतिक्रमइम न करने की हिदायद दी गयी । जनपद में अगले 15 दिवस तक अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा । अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध नियामानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
