उत्तर प्रदेश औरैया थाना अयाना के क्षेत्र समाजसेवी शिवम गुप्ता द्वारा चैत्रमास के दशहरे पर कन्या भोज का किया गया आयोजन एंव थानाध्यक्ष को किया गया सम्मानित। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( औरैया थाना अयाना के क्षेत्र समाजसेवी शिवम गुप्ता द्वारा चैत्रमास के दशहरे पर कन्या भोज का किया गया आयोजन एंव थानाध्यक्ष को किया गया सम्मानित )

उत्तर प्रदेश औरैया थाना अयाना के क्षेत्र चौंकी गांव में समाजसेवी शिवम गुप्ता ने चैत्रमास के दशहरे पर कन्या भोज का बड़ा आयोजन किया गया। जहां पर पत्रकार बंधुओं का सम्मान के साथ – साथ थानाध्यक्ष आयाना सुरेश चंद्र का समाजसेवियों ने माल्यार्पण कर अंग वस्त्र, भगवान राधा कृष्ण का प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित। वही पर अन्य समाज के लोगों ने उनकी कार्यशैली की प्रशंशा कर सम्मान किया। भए प्रगट कृपाला श्रीराम जी के जन्मदिन पर समाजसेवियों ने चौकी गांव में रखा कार्यक्रम।थानाध्यक्ष अयाना के कार्यशैली की जनता में हो रही सराहना। पुलिस के लगातार 24 घंटे कार्य करने त्योहारों पर अपने परिवार से दूर रहकर जनता की सेवा सुरक्षा प्रदान करना। बखूबी निभाते है अपना कर्तव्य जिसके लिए हम लोगों को पुलिस का सहयोग करें और सम्मान करें। समाजसेवियों ने कहा पुलिस के सम्मान समारोह कार्यक्रमों से बढ़ता है पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों का मनोबल। समाजसेवी शिवम गुप्ता ने जनता से अपील करते हुए कहा ऐसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अच्छे पुलिस कर्मियों का हमेशा सम्मानित करना चाहिए जिससे उनका लगातार अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी और सेवा करने का मनोबल बढ़ता रहे। कार्यक्रम में कल्लू गुप्ता शुभम दीक्षित विक्की तोमर आदि सैकड़ों क्षेत्रवासी व ग्रामीण मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!