वाराणसी रोहनिया थाना क्षेत्र में विगत दिनों हुई लूट का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा लूटे ग़या माल व ट्रक बरामद कर 08 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( रोहनिया थाना क्षेत्र में विगत दिनों हुई लूट का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा लूटे ग़या माल व ट्रक बरामद कर 08 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

वाराणसी रोहनिया पुलिस ने चालकों को बंधक बनाकर माल लदा ट्रक लूटने की घटना का सफल अनावरण किया है,इसका खुलासा पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन आरती सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान की।बताया गया कि लुटेरों के पास से लगभग पन्द्रह लाख के लूटे गए माल व ट्रक के साथ आठ शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है यह सफलता रोहनिया पुलिस को सर्विलांस व मुखबिर की सूचना के आधार पर मिली है।पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजय सिंह निवासी तियरी थाना जमानिया गाजीपुर,संदीप जायसवाल निवासी जैदपुर मोहल्ला कस्बा जमानिया थाना जमानिया गाजीपुर,दिनेश कुमार निवासी बडी सारीपुर थाना औधोगिक नगर क्षेत्र जनपद बक्सर बिहार,मुजम्मिल खान निवासी ताजपुर कुर्रा थाना दिलदार नगर गाजीपुर,अशोक यादव निवासी ग्राम उसियां थाना दिलदार नगर गाजीपुर,सोनू कुमार निवासी किदवई नगर रामलीला मैदान के पास थाना दिलदारनगर गाजीपुर,हसीब खान निवासी ताजपुर कुर्रा थाना दिलदार नगर गाजीपुर और शौकत खान निवासी अखनी थाना रामगढ़ भभुआ बिहार के रूप में हुई है।आरोपियों के कब्जे से व उनकी निशानदेही पर भिन्न-भिन्न स्थानों से लगभग पन्द्रह रुपए का माल व एक लाख पैंतालीस हजार रुपये नगद तथा घटना में उपयोग कार व ट्रक को बरामद किया गया है।ज्ञात हो कि बीते 27 मार्च को ट्रक चालक रामकुमार यादव उर्फ छोटू निवासी ग्राम कटरियो पोस्ट बसन्त नगर थाना अलीनगर जनपद चंदौली द्वारा थाना रोहनिया पुलिस को तहरीर दी गई थी कि 19 मार्च को रात्रि में वह अपना माल लता ट्रक लेकर जाते समय आखरी बाईपास के पास कुछ अज्ञात लोगों द्वारा लिफ्ट मांगने के बहाने उनके मुंह पर कंबल डालकर बंधक बनाते हुए ट्रक को अपने कब्जे में लेकर रामकुमार को छोटी गाड़ी में हाथ पैर बांधकर अगले दिन सहेड़ी गाँव के पास खेत मे फेंक दिया था और ट्रक लेकर फरार हो गए थे जिसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई कर शनिवार को बंधक ट्रक चालक और माल लदा ट्रक बरामद किया गया जिसमें पुलिस को 87 पेटी शैंपू व साबुन तथा घटना में प्रयोग कार,328 पेटी/बोरा माल 88 बोरा ताजा चाय पत्ती सिला हुआ,206 पेटी साबुन लाइव ब्वाय तथा 34 पेटी शैंपू और 90 पेटी बोरी/माल 73 पेटी साबुन तथा 17 बोरा चाय पत्ती 310 पेटी/बोरा माल 171 पेटी साबुन शैंपू 136 पेटी व 3 बोरा चाय पत्ती है मिला है।प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन आरती सिंह,सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया विदूष सक्सेना, प्रभारी निरीक्षक रोहनिया उपेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!